डोईवाला – दशहरा पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद डोईवाला की टीम ने केशवपूरी राजीव नगर मे दशहरा मेला स्थल और उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया! नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 24 अक्टूबर दिन मंगलवार होने वाले दशहरे पर्व के अवसर पर नगर पालिका टीम के द्वारा मेला स्थल पर साफ सफाई के साथ-साथ प्रकाश एवं पेयजल के साथ सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम होंगे बताया कि जुलूस निकलने वाले स्थान से मेला स्थल तक जिन मार्गों से लोग पहुंचते हैं उन पर लगे स्ट्रीट लाइट को चेक कर ले यदि कोई लाइट खराब हो तो उसे तत्काल से बदलने के लिए निर्देशित किया और मेला स्थल के मैदान को समतलीकरण किया जा रहा है मेला स्थल के साथ जुलूस मार्ग की विशेष सफाई कराने का भी निर्देश दिया मौके पर सफाई सुपरवाइजर सचिन रावत,सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार,सुरेंद्र कुमार के अलावा पर्यावरण मित्र सूरज,अर्जुन, सोनू,अभिषेक, रानी, सीमा, शैला आदि मौजूद रहे

