संजय अग्रवाल
डोईवाला- मकर संक्रांति पर्व पर डोईवाला रेलवे रोड बाजार में व्यापारियों की ओर से खिचड़ी का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। डोईवाला व्यापार मंडल के महामंत्री सुबोध जिंदल ने बताया कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म का बेहद पावन पर्व है जिसके उपलक्ष्य में व्यापार मंडल डोईवाला के सभी व्यापारी हर वर्ष खिचड़ी का प्रसाद बांटते हैं। व्यापारी वैभव जिंदल ने बताया कि मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी खाने और बांटने के इस हिंदू धर्म को डोईवाला के व्यापारी हर वर्ष श्रद्धा से मनाते है। इस दौरान डोईवाला व्यापार मंडल के महामंत्री सुबोध जिंदल,ईश्वर चंद अग्रवाल,वैभव जिंदल,प्रशांत गुप्ता,मुकुल गुप्ता,नीरज गुप्ता,विक्रांत जिंदल,सतपाल गोयल,रामनिवास अग्रवाल,सिद्धार्थ जिंदल आदि मौजूद रहे।

