ऑपरेशन क्रैकडाउन : हर स्तर पर की जा रही जांच

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार क्राइम गढ़वाल समाचार देश

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में “ऑपरेशन क्रैकडाउन” अभियान के अंतर्गत व्यापक सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो निरंतर सक्रिय रहते हुए सघन जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही कर रही हैं। इस सत्यापन अभियान के अंतर्गत आश्रम, धर्मशाला, होटल, होम-स्टे, हॉस्टल, फैक्ट्री, निर्माण स्थलों, निजी प्रतिष्ठानों, किराये के मकानों, फ्लैटों एवं पीजी में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं, श्रमिकों तथा कर्मचारियों का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्तियों के आधारभूत पहचान पत्र, स्थायी पता, संपर्क विवरण तथा स्थानीय संदर्भों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बड़ी संख्या में व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है। इसके साथ ही मकान मालिकों, होटल संचालकों, संस्थान प्रबंधकों एवं ठेकेदारों को किरायेदारों तथा कर्मचारियों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा आमजन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि यदि कोई व्यक्ति किरायेदारों या कर्मचारियों के सत्यापन की प्रक्रिया की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *