हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक : मोहन कुमार काला

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। हरेला पर्व पर राजपुर रोड़ विधानसभा के वार्ड 18 इंदिरा कालोनी के सेंट ऐगनेस स्कूल पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति सविता सोनकर महानगर कांग्रेस के महासचिव मुकेश सोनकर के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये मोहन कुमार काला ने कहा की खुशहाली, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, धनधान्य और हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व घर-घर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरेला पर्व के साथ ही सावन मास शुरू हो जाता है। हरेला का अर्थ हरियाली से है। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस पर्व से मौसम को पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह त्योहार ऋतु परिवर्तन के साथ-साथ किसानों और पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘‘हरेला‘‘ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह त्योहार सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देता है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है। हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा। ग्लोबल वर्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का संदेश भी देता है। मोहन कुमार काला ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर राकेश गुसाई, हर्ष बागडी, निरंजन टांक, सफाई सुपरवाईजर एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *