भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज की हितेषी : धर्मपाल घाघट

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इंद्रेश नगर वाल्मीकि धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राजपुर रोड विधानसभा विधायक प्रत्याशी खजान दास ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। बैठक को सम्बोधित करते हुये महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मपाल घाघट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अनुसूचित समाज की हितेषी है।जितने भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की वह अनुचित समाज हित में है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल, करणपुर मंडल मंत्री राजीव राजौरी, महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मदन वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजोरिया, पार्षद मनोज कुमार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *