इस बार मसूरी में बदलाव लाएगी जनता : कमलेश रमन

देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन का कहना हैं की विगत 10 साल से मसूरी विधानसभा की जनता भाजपा विधायक से त्रस्त हैं और इस बार जनता निश्चित रूप से मसूरी में बदलाव लाएगी। आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गोदावरी थापली के मार्गदर्शन मे […]

Continue Reading

‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मनायेंगे सी.एम.एस. छात्र

लखनऊl सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों के 55,000 छात्र, उनके अभिभावक, शिक्षक-प्रधानाचार्यायें व कार्यकर्ता आगामी 14 फरवरी को ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप मनाकर पारिवारिक एकता व सामाजिक एकता का संदेश देंगे। इसी कड़ी में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा 12 फरवरी को ‘फैमिली यूनिटी डे’ समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया जायेगा जबकि 14 फरवरी को सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘फैमिली यूनिटी डे’ समारोह के माध्यम से सी.एम.एस. छात्र देश के सभी शिक्षकों, अभिभावकों, युवा पीढ़ी व समस्त नागरिकों से अपील करेंगे कि 14 फरवरी को संत वैलेन्टाइन के शहीदी दिवस ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मनाएं एवं पारिवारिक एकता को मजबूत कर संत वैलेन्टाइन को सच्ची श्रद्धान्जलि अर्पित करें क्योंकि इसी पारिवारिक व सामाजिक एकता हेतु संत वैलेन्टाइन ने अपने जीवन का बलिदान दिया था।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल विगत कई वर्षों से ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘फैमिली यूनिटी डे’ के रूप में मना रहा है एवं सम्पूर्ण समाज को इसके लिए प्रेरित कर रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि ‘वैलेन्टाइन डे’ मनगढ़न्त रूप से एक ऐसा प्रचलन है जिसने सामाजिक पतन की स्थिति पैदा कर रखी है। वास्तव में, ‘वैलेन्टाइन डे’ की मूल एवं पवित्र भावना को भुला दिेये जाने के कारण यह पवित्र दिन विकृत रूप लेता जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी दिशाभ्रमित हो रही है। आज जरूरत है कि पारिवारिक एकता का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले संत वैलेन्टाइन के ‘शहीद दिवस – 14 फरवरी’ पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएं एवं पारिवारिक-सामाजिक एकता व विवाह जैसी पवित्र संस्था की रक्षा के लिए किये गये बलिदान तथा त्याग के बारे में युवा पीढ़ी को सही जानकारी दी जाए।

Continue Reading

अंत्योदय के प्रणेता पं०दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राष्ट्र को आत्मांकलन की आवश्यकता

देहरादून। भारत में समूचे मानव के कल्याण के चिंतक अंत्योदय के प्रणेता पं० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि दि०११फरवरी के अवसर पर सभी अनुयायियों एवं हम सभी को आत्म चिंतन करना होगा कि प०दीनदयाल जी प्रदत्त अन्त्योदय एवं सर्वमानव कल्याण के कार्यों में हम कितना चल पाये है। पं०दीनदयाल उपाध्याय जी की ५४वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि […]

Continue Reading

भाजपा का विकास सिर्फ कागजों में: मनीष

देहरादून। आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा रावत जी के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में जन सभाएं आयोजित की गई और जनता से आव्हान किया गया कि वह आने वाली 14 तारीख को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा रावत को भारी मतों से विजई बनाएं l श्यामपुर और मीठी बेरी में आयोजित […]

Continue Reading

राजीव महर्षि ने लगाया भाजपा सरकार पर युवाओं से रोजगार छिनने का आरोप

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं से रोजगार छिनने, शिक्षा का बंटाधार करने और महिला अत्याचारों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया है। मोदी सरकार ने देश के युवाओं से प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया […]

Continue Reading

मोदी सरकार बना रही दो हिंदुस्तान : राहुल गांधी

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हरिद्वार जिले के मंगलौर में जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री पर हमला बोला। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। मोदी बोलते हैं 70 साल में कुछ नही हुआ। […]

Continue Reading

परिवारवाद और संप्रदाय वाद को ब्लॉक कर दें : नरेन्द्र मोदी

देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीनगर गढ़वाल में वर्चुअल रूप से जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा की उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। बजट में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं की गई हैं। गढ़वाली बोली में अपना संबोधन शुरु करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरा मन […]

Continue Reading

सी.एम.एस. छात्रों के स्वनिर्मित विज्ञान  माडलों ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, यूनाईटेड वर्ल्ड कैम्पस, इन्दिरा नगर द्वारा आज एक दिवसीय इण्टर कैम्पस साइन्स मॉडल कम्पटीशन ‘साइफारी’ का ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह का वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राज मेहरोत्रा, हेड, रीजनल साइन्स सिटी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री राज मेहरोत्रा ने कहा कि आज के दौर में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है जिससे छात्रों की कल्पनाशीलता व सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिल सके। इस एक दिवसीय साइन्स मॉडल कम्पटीशन के अन्तर्गत छात्रों ने एक से बढ़कर एक समाजोपयोगी विज्ञान माडलों का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि आज की भावी पीढ़ी में अभूतपूर्व क्षमता, हुनर व बुद्धिमत्ता भरी पड़ी है और यह पीढ़ी समाज के रचनात्मक उत्थान के प्रति अत्यन्त जागरूक है। छात्रों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, इलेक्ट्रिकल एनर्जी, मिनी वर्किंग एलीवेटर, रोप वे, वेस्ट वॉटर मैनेजमेन्ट, सिम्पल मशीन्स आदि विभिन्न विषयों पर एक से बढ़कर एक समाजोपयोगी मॉडल बनाकर अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की विज्ञान शिक्षिकाएं सुश्री शालिनी विलियम्स, सुश्री हुमरा जावेद एवं सुश्री अमूदा दलाल ने निर्णायकों की भूमिका निभाई एवं सर्वश्रेष्ठ विज्ञान माडलों को चयनित कर भव्य ऑनलाइन  प्रजेन्टेशन द्वारा सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि  युवा पीढ़ी के कंधों पर ही शान्तिपूर्ण समाज बनाने की जिम्मेदारी है सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानवतावादी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही विश्व समाज का विकास व उत्थान किया जा सकता है सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे साइफारी की संयोजिका एवं सी.एम.एस. यूनाईटेड वर्ल्ड कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री कनिका कपूर ने समारोह के अत्यन्त सफल आयोजन हेतु सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

फोक डांस में एन आई टी तीन की शिक्षिका हेमलता राज्य में प्रथम

फरीदाबाद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2021-22 प्रतियोगिता जिसे खंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर अध्यापकों के लिए आयोजित किया जाता है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रंगोत्सव प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा खंड, जिला एवम राज्य स्तर पर […]

Continue Reading

भाजपा को वोट देने की अपील

देहरादून। पन्ने पर अंकित वोटरों के घर घर जाकर पन्ना प्रमुख रईस अंसारी सीमा गांधी ने खजान दास के लिए वोटों की अपील की. अपने पन्ने पर अंकित वोटर परिवार से पन्ना प्रमुख पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहीस अंसारी राजपुर रोड विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी रईस अंसारी राजपुर रोड विधानसभा विधायक प्रत्याशी लोकप्रिय प्रत्याक्षी खजान दास […]

Continue Reading