सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा पूर्व प्रधान मंत्री का जन्मदिन

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून। पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को एक सेवा सप्ताह के रूप में मानते है। सेवा सप्ताह के कार्यक्रम को निर्धारित करने के लिए भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी उत्तराखंड की एक मीटिंग जोगिंदर पुंडीर के निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा डॉ रमा गोयल एवम् संस्था के संरक्षक जोगिंदर पुंडीर की अध्यक्षता में हुई। जिसमे पर्यावरण संरक्षण, अनाथ बच्चों की जरूरत का सामान बाल विनीता आश्रम, बुजुर्गो को गर्म स्वेटर प्रेम सुख धाम में , दिव्यांग बच्चो के लिए चसायेर होम, गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग, गौ सेवा, अटल काव्यांजलि एवम् सम्मान समारोह आदि सेवा कार्य करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर अनिल कुमार गोयल, आलोक कुमार गोयल , राज डिमरी, राखी, परवीन शर्मा, विमला गौड़ , मुकेश, दीपा प्रसाद, सोनिका पाहवा, चिंटू आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *