मेघा गोयल
देहरादून। नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर दून योग पीठ देहरादून द्वारा योग के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए दून के 9 योग शिक्षकों को योग श्री सम्मान 2023 टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महन्त 108 कृष्णा गिरी जी महाराज और दून योग पीठ के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी द्वारा अंगबस्त्र, पुष्प माला, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर प्रदान किया गया योग श्री सम्मान पाने प्राप्त करने वालों में श्री गुरु राम विश्वविद्यालय की डीन डा0 सरस्वती काला,56 साल की योग साधिका श्रीमती मधु सेमवाल, मां भारती योगशाला के संस्थापक संजीव विनोदिया, गुरुकुल पौंधा के योग शिक्षक बिपिन शास्त्री, नेपाल में योग के ब्रांड एम्बेसडर नीरज जी, निर्वाणा योगशाला की संस्थापक रेखा रतूड़ी, अष्टांगा योग संस्थान के संस्थापन आचार्य विक्रम जी, के0वी0 ओ0एन0जी0सी0 की योग शिक्षिका दीपिका खंतवाल, दून योग पीठ के योग शिक्षक विनय कुमार और योग शिक्षिका विमला देशवाल शामिल रहे, महंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया कार्यक्रम के आयोजक और दून योग पीठ के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा भारतीय संस्कृति संस्कार रीति रिवाज परंपराएं पूजा परंपराएं आदि सभी विज्ञान से भी बहुत आगे हैं, योग विज्ञान पूर्णतः सनातन हिन्दू पद्धति की ऐसी सर्वमान्य पद्धति है जिसे पूरा विश्व अपना रहा है उन्होने कहा योग स्वयं द्वारा स्वयं के लिए स्वयं तक की यात्रा है,देहरादून के विभिन्न योग संस्थानों और स्कूलों के योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सैकड़ों बच्चों को भी प्रशस्ती पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया, कल दून योग पीठ की शाखाओं,टपकेश्वर महादेव, धोलेश्वर महादेव आदि जगहों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा आज के कार्यक्रम में गीता जोशी,एडवोकेट तनुज जोशी, अभिलाषा, पार्वती राणा, लक्ष्मण राणा आदि का विशेष सहयोग रहा।

